सराईकेला, मार्च 10 -- खरसावां, संवाददाता। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला आयुष समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत सोमवार को सरायकेला प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित नुक्कड़ नाटक के मंचन के बाद उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी ने कहा कि क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है, वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्काल फायदे के लिए हम अंग्रेजी दवाओं का उपयोग तो कर सकते हैं लेकिन सदा स्वस्थ रहने के लिए हमें आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.