सोनभद्र, मई 29 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत संजीवनी अस्पताल, ढोटी एवं बैढ़न बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं साफ-सुथरे वातावरण का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर टीम द्वारा ढोटी गांव की 100 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए तथा उनके सही उपयोग एवं लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अनिल कुमार वैश्य (पार्षद), डेविड देशमुख, कार्यकारी (सीएसआर) एनटीपीसी विंध्याचल सहित ढोटी गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शीतलपुर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- किशोरियों को स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन के प्रति किया...