नुक्कड नाटक के माध्यम से वित्तीय जागरूकता अभियान
जहानाबाद, जून 9 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के माध्यम से वित्तीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ब्लॉक मोड पर नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारो ने लोगो को जागरूक किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे मे बताया गया। लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताया गया। साइबर अपराधियों के बारे में बताया गया। कहा गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी मैसेज को सावधानी पूर्वक पढ़े। अपने अकाउंट से संबंधित जानकारी नहीं बताएं। कोई ओटीपी नही बताए। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक मनोरंजन कुमार सुमन एवं बैंक के सभी कर्मी लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नुक्कड नाटक के माध्यम से वित्तीय जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.