बस्ती, जून 12 -- पैकोलिया। ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पचपेड़वा चौराहे पर गुरुवार की शाम नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाए रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन सभा की अध्यक्षता कप्तानगंज विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हिन्दुस्तान संविधान के अनुरूप चलना चाहिए और वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर आडम्बर फैला रही है। उत्तर प्रदेश में करीब 25 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके जबकि इसके अपेक्षा कहीं ज्यादा शराब की दुकानें खोल दी गई। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप बचाने को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान वर्तमान सरकार जंगल-जमीन को बेच देना चाह रही...