नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता के लिए दादरी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं की गईं। जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित किया । विधायक तेजपाल नागर ने साईं गार्डन, ओम साईं गार्डन, ग्रीन एन्क्लेव कॉलोनी और राम श्याम कॉलोनी आदि में नुक्कड़ सभा की। लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने का आह्वान किया। उन्होंने अकीलपुर, ऊंचा गांव एवं खगोड़ा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...