नुक्कड़ सभाओं से लोगों को बताए गांवों के हालात
अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- चौखुटिया, संवाददाता। यूकेडी की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा चौथे दिन गुरुवार को खीड़ा से शुरू होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कीं। वक्ताओं ने दल को उत्तराखंड राज्य का असली ध्वज वाहक बताते हुए गांवों के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। स्वाभिमान यात्रा पालंगबाड़ी, चुलेरासीम, कीड़ा, बगड़ी, आसेटी, गोदी, टेड़ागांव, कोट्यूड़ा, ताल और पैली आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। जनगीतों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया गया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष जगत रौतेला ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास स्थाई राजधानी गैरसैंण के बिना किसी भी हाल में संभव नहीं है। आरोप लगाया कि राज्य बनने के इतने वर्षों बाद भी दूरस्थ गांवों तक शिक्षा, स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.