सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की वीर सावरकर इकाई की ओर से ग्राम पंचायत महरिया में आयोजित संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गुरुवार को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय महरिया में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया।स्वयंसेवकों के अलग-अलग समूहों ने स्त्री शिक्षा, बाल श्रम, प्रौढ़ साक्षरता तथा वन संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावी नाट्य मंचन किया। इन प्रस्तुतियों में वंदना, मुस्कान, संजना, आशीर्वाद, नेमा, साधना, पारुल, अंजनी, महिमा, चांदनी, नंदनी, अर्चना, शिवांगी...