नुक्कड़ नाटक से युवाओं ने जगाई टीबी के प्रति जागरूकता
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- जसवंतनगर। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व वं चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज की डायरेक्टर रीमा शर्मा के सहयोग से ग्राम पंचायत धरबार में टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार व जिला क्षय रोग के सहयोग से यूथ लेड टीबी मुक्त अभियान पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर जांच कराएं।माय भारत की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.