हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- आईटीसी मिशन 'सुनहरा कल' के तहत पीपुल टू पीपुल हेल्थ फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य और पोषण विषय पर तीन नुक्कड़ नाटक किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर, ब्रह्मपुरी चौक और रावली महदूद शिव मंदिर चौक पर यह आयोजन हुए। इसके जरिये मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता, संस्थागत प्रसव और संतुलित आहार जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सहभागिता की। योजना प्रबंधक अमित और अमरजीत ने बताया कि यह अभियान समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.