संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र में जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय और प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में श्रीमती गुलाबी देवी जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मेंहदावल बाईपास पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राहगीरों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया।नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने भ्रूण हत्या, छेड़खानी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। कलाकारों ने बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों और सुरक्षा की जरूरत को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे मौके पर मौजूद लोग भावुक भी हुए और संदेश को गंभीरता से लिया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.