गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर तीसरे दिन मंगलवार को शहर में जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला जारी रही। इसी क्रम में पोस्ट ऑफिस चौक एवं थावे मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, खासकर युवाओं को अपराध और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बिहार पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनसेवा के विभिन्न आयामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नाटक में साइबर अपराध, नशाखोरी, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द जैसे विषयों को भी प्रमुखता से बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.