बहराइच, फरवरी 4 -- तेजवापुर। डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में बुधवार को नर्सिंग छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से कैंसर से बचाव की जानकारी दी। जीएनएम की छात्रा ईशा तिवारी व शीतू शुक्ला ने बताया कि ध्रूमपान, मदिरा, तनाव, व्यायाम की कमी, ज्यादा खाना, काला पीलिया, प्रदूषण कई प्रकार के कैंसर के कारण बनते हैं। लोगों को इससे बचाव के लिए प्रारंभ से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर, शिक्षिका संगीता पाल, आंचल सिंह, सुषमा गिरी, सौम्या सिंह, ईशा वर्मा, प्रतीज्ञा पाठक, लवीशा प्रजापति, फरहत खान, भूमिका, अंशिका, कीर्ति मिश्रा, अनुराधा, उदय प्रताप वर्मा, चन्दन शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, यशवन्त सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.