विकासनगर, मार्च 18 -- कैंट इंटर कॉलेज द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक से जल बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को वर्षा जल संचय के लिए जागरूक किया। नाटक में ग्रीष्मकाल के दौरान होने वाली पेयजल और सिंचाई की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और बताया गया कि यदि वर्षा जल को संरक्षित किया जाए, तो इन समस्याओं से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। साथ ही लोगों को अपने घरों, बाग-बगीचों, खेतों और होटल-रेस्टोरेंट के आसपास वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करने का संदेश दिया गया। बताया कि धरती पर जीवन के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए वर्तमान समय में जल का संरक्षण किया जाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...