मेरठ, अप्रैल 10 -- उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परीक्षितगढ़ परिसर में शुक्रवार को आईआईएमटी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से उन्होंने वायु प्रदूषण, प्लास्टिक उपयोग और बढ़ते कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे वायु प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं प्लास्टिक कचरा पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। छात्रों ने संदेश दिया कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके दुष्परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं।प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने आमजन से अपील की कि वे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें, कचरे का सही तरीके से निपटान करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.