नुक्कड़ नाटक से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
बिजनौर, अप्रैल 21 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में 'नारी शक्ति वंदन' विषय पर नुक्कड़ नाटक में माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। साहू जैन कालेज में एनसीसी, एनएसएस छात्राओं ने बाल विवाह, शिक्षा से वंचित करना, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर 'नारी शक्ति वंदन' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. बी.एस. तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. रीना, डॉ. सरोज बाई व डॉ. मोनिका सागर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ छात्र - छात्राओं ने 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को दोहराते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.