मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- हिंदू कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण के प्रति जागरूक किया। सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी (बालिका वर्ग) डॉ. स्वाति त्यागी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने, वैचारिक बदलाव लाने और आमजन तक सीधे संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सूरज वर्मा ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...