नुक्कड़ नाटक से दिया टीबी मुक्ति का संदेश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- पलियाकलां। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कस्बे में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने सार्वजनिक स्थान पर एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम जनता को इस गंभीर बीमारी से बचने और लड़ने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने समाज को बताया कि क्षय रोग का इलाज पूरी तरह संभव है, बशर्ते इसके लक्षणों को सही समय पर पहचान लिया जाए। कैडेटों ने लोगों को बीमारी के मुख्य लक्षण जैसे- लगातार दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आना, बलगम में खून आना, शाम को बुखार आना और तेजी से वजन घटना आदि के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही, उन्होंने समय पर डॉक्टर से जांच कराने और पूरी दवा खाने का संकल्प भी दिलाया। इस प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में विद्यालय के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.