सराईकेला, मार्च 9 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला और कस्तृरबा विद्यालय खरसावां में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लोक कला मंच के कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति अपनाने का संदेश दिया। कलाकारो ने बताया कि जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से कुल 18 आयुष चिकित्सा केंद्र संचालित हैं, जबकि 9 आयुष केंद्र स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.