हाजीपुर, अप्रैल 2 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र देवचन्द महाविद्यालय हाजीपुर में सांस्कृतिक समिति एवं निर्देश एवं परामर्श समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाविद्यालय कैंपस में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं कशीश सिंह, कुमारी कांक्षी, चंदन कुमार, विवेक कुमार, रजनीश कुमार, रोहणी कुमारी एवं अंकित कुमार ने सशक्त अभिनय प्रस्तुत करते हुए नशे के दुष्प्रभावों को अत्यंत मार्मिक ढंग से दर्शाया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.