नुक्कड़ नाटक से छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और युवाओं में जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके में मंगलवार को स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। भारत सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र रांची ने विद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम किया। इसमें रंग दर्पण थिएटर टीम ने नुक्कड़ नाटक पेश कर कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग और रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल का संदेश दिया। 'स्वच्छ पाठशाला: युवा फॉर स्वच्छता' अभियान के तहत छात्राओं को परिवार व समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या रश्मि ने छात्राओं से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.