प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को गोद लिए गए लेहरा गांव के कंपोजिट विद्यालय में नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि जन-जागरूकता का संदेश विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर गांवों तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार समेत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाया असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...