लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- पसगवां ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय उदयपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । उदयपुर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान शिक्षकों द्वारा गांव के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के जागरूक किया गया । पर्यावरण प्रेमी व विद्यालय के सहायक अध्यापक हरेंद्र वर्मा ने नुक्कड़ नाटक एवम गीत गायन के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाध्यापक एकता अग्रवाल ने स्कूल में नवीन नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.