नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-टू में सोमवार को प्राधिकरण ने स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में बताया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में रिसाइकल, रीयूज और रिड्यूस का संदेश भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...