सीवान, सितम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस क्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुर्वेद के सरल तरीके से विभिन्न रोगों का कैसे चिकित्सा कर सकते हैं व आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर कैसे आजीवन स्वस्थ रहा जा सकता है, इस विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम के अगले चरण में संध्या में महाविद्यालय के सभी छात्रों ने स्वास्थ्य जागरुकता रैली निकाली। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारीआयुर्वेद के लाभ प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने लोगों को आयुर्वेद के जरिए स्वस्थ रहने के गुर बताए। उप प्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद...