रांची, मई 7 -- रांची। अभिव्यक्ति नाट्य संस्थान ने गुरुवार को नामकुम के पाहनटोली में अंधविश्वास के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। 'बेताल-पच्चीसी' शैली में प्रस्तुत नाटक में डायन प्रथा और बलि की घटना को दर्शाया गया। कलाकारों ने दिखाया कि कैसे डर और विवेकहीनता समाज को अपराध की ओर धकेलती है। अंत में झारखंड में झाड़-फूंक से होने वाली मौतों के आंकड़े साझा करते हुए कड़े कानून की आवश्यकता पर जोर दिया गया और भविष्य में भी जागरुकता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.