बिजनौर, फरवरी 12 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय की एनएसएस छात्रा इकाई की ओर से तीसरे एक दिवसीय शिविर में "कौशल विकास हेतु युवा" विषय पर "सड़क सुरक्षा" के सम्बन्ध मे जागरूकता रैली एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साहू जैन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी सरोज बाई यादव के निर्देशन में "सड़क सुरक्षा" जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. बीएस तोमर ने सड़क सुरक्षा शपथ दिला कर किया। सभी स्वयंसेविकाओं, शिक्षकों तथा अतिथियों ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। प्रो. हरविंद्र सिंह, डॉ. जयेश व डॉ. मोनिका सागर ने स्वयंसेविकाओं को अनुशासन, शिक्षा, त्याग व समाजसेवा का संकल्प दिलाया। स्वयंसेविकाओं ने आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.