भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को जनपद स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डा. माया ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं के समूह अनीशा, प्रियंका, बुशरा एवं सुहानी ने प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया और महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजिका डॉ. शिखा तिवारी ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.