सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नानौता। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण व नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक भागीदारी को जीवंत तरीके से दिखाया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रविंद्र कुमार के नेतृत्व तथा मिशन शक्ति प्रभारी डा. गरिमा चौधरी के निर्देशन में महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 तथा शासन के निर्देश अनुसार चल रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत शिव पुराण पर आधारित भाषण और काव्य पाठ का आयोजन कराया गया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिसमें महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक भागीदारी को जीवंत तरीके से दिखाया गया। यह भी पढ़ें- भाषण और कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता इस दौरान प्राचार्य डॉ प्रविंद्र ...