मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर,संवाददाता। काशी हिन्दू विश्व विद्यालय दक्षिण परिसर बरकछा की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना का ग्रामपंचायत बरकछा खुर्द में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वयंसेवको ने प्राथमिक शिक्षा को समाज की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला के रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए समझाया गया कि केवल किताबी ज्ञान या रटने की प्रवृत्ति से वास्तविक विकास संभव नहीं है। बच्चों को विषयों को समझकर सीखने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। ताकि उनका बौद्धिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास संतुलित रूप से हो सके। इस दौरान बच्चों के बीच निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, गीत-संगीत, क्विज व खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किया। जिसमें प्रदर्शन के आधार...