बागेश्वर, दिसम्बर 21 -- समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर बागेश्वर में बीएड विभागाध्यक्ष पंकज दुबे के नेतृत्व में बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने यह दर्शाया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देता है। नाटक में युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षुओं ने अभिनय के माध्यम से नशे के कारण होने वाली पारिवारिक कलह, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष पंकज दुबे ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्य...