आदित्यपुर, मार्च 15 -- चांडिल। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल (डीएमपीएस) के विद्यार्थियों ने मोबाइल की लत एवं युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव पर चिलगु, टिकर, कुकडु, आदरडीह, रघुनाथपुर, चालियामा में जागरूकता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों ने अभिनय करके बताया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग युवाओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। मोबाइल के कारण युवा परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं। बच्चों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि मोबाइल का उपयोग सीमित और आवश्यक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के अभिनय की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य शंपा बनर्जी ने कहा कि ऐसी जागरूकता कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिक...