बरेली, अप्रैल 28 -- इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डाक्टर हरीश रैड़तोलिया के नेतृत्व में भोजीपुरा स्टेशन पर संरक्षा को जागरुकता कार्यक्रम किया गया। मंडल के संरक्षा एवं पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इज्जतनगर के सदस्यों के संयुक्त संरक्षा कार्यक्रम के तहत भोजीपुरा जंक्शन पर संरक्षा से संबंधित आम जनमानस एवं रेल यात्रियों को जागरुक किया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रेल क्रासिंग संख्या 228/सी पर भी स्काउट एवं गाइड, इज्जतनगर के सदस्यों द्वारा एक जन जागरुकता अभियान के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करने एवं रेल सुरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, यात्रियों को किया गया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम ...