मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर तंबाकू की हानियां बतायीं। कार्यक्रम का आयोजन पीएसएम विभाग की तरफ से किया गया। पीएसएम विभाग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रसाद ने बताया कि आज की पीढ़ी कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से संबंधित रोगों से ग्रसित हो रही है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने कहा कि नशा से हमारा समाज बर्बाद हो रहा है। नशे की लत में जा चुकी युवा पीढ़ी को जागरूकता से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में बायो केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रसाद, डॉ. सुधीर, डॉ. रामबाबू प्रसाद, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. मनीष कुमार झा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया तंबाकू का नुकसान यह भी पढ़ें- बीएलएम अकादमी में तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...