जौनपुर, दिसम्बर 29 -- केराकत। कस्बा के कोतवाली चौराहे पर रविवार को डायल 112 की उपयोगिता पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ से आई 14 सदस्यीय टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए डायल 112 की महत्ता और उद्देश्य की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए यूपी-112 सेवा के सही उपयोग के बारे में बताना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटना, अपराध की घटनाएं, महिलाओं से जुड़े मामले एवं अन्य आपात परिस्थितियों में डायल 112 पर कॉल करने की प्रक्रिया बताई। इससे मिलने वाली त्वरित मदद को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर अमित कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि सरकार ने डायल 112 को जनता की सुरक्षा के लिए एक मजबूत माध्यम के रूप में संचालित किया है। परंतु जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.