पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रेणु रंगमंच संस्थान के द्वारा मध्य विद्यालय उफरैल में जागरुकता नुक्कड़ नाटक यह जमाना हम बदलेंगे का मंचन किया। लेखक तुषार आनंद एवं निर्देशक अजीत कुमार सिंह बप्पा के निर्देशन में यह प्रस्तुति की गई। नाटक के माध्यम से कोसी नदी के कटाव, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में कोसी मां की भूमिका में रंगकर्मी अदिति कुमारी ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में रंगकर्मी चंदन कुमार, रजनीश आर्या ने भी बेहतर अभिनय किया। अजीत कुमार सिंह बप्पा ने अपनी भूमिका को प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की छात्राएं भी बढ़-कर भाग लिया। इनमें कमंशः सोनाक्षी, मन्नत, प्रीति, दीपशिखा, सनम, माही, राखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.