चम्पावत, मार्च 26 -- टनकपुर। पालिका ने स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान जनचेतना कला मंच ने शारदा घाट, चड्डा चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और कार्की फार्म में लोगों नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। कलाकारों ने स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लोगों के बीच रखा। पालिका ने लोगों से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...