बलिया, जनवरी 4 -- रसड़ा। श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी कमतैला में शनिवार को लखनऊ मुख्यालय से 112 जन-जागरूकता अभियान के तहत इंस्पेक्टर अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को 112 की व्यवस्था के बारे में बताया गया। इसमें महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम समेत अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लखनऊ से आए टीम के साथ बलिया के 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर निशांत जमाल खान भी अपनी टीम के साथ शामिल थे।इस मौके पर इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र मौर्य, डॉ. विनय गिरि, आशुतोष पांडे, चुन्नू सिंह, कमलेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.