धनबाद, जून 14 -- उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से फुलारीटांड़ पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागृति साहिला फाउंडेशन के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया और झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत किया। मौके पर मुकेश कुमार, मंजू कुमारी, रंजिश कुमार, ब्यूटी कुमारी, देवेंद्र कुमार, कृष्ण मोहन, नाजिम आजाद, हैप्पी सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...