अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत श्रीमंत सरगम संस्थान लखनऊ की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालामऊ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक की यह प्रस्तुति कलाकार शशांक मिश्रा, मीठी माथुर, अंकित कुमार और राम कुमार ढोलक वादक के नेतृत्व में की गई।श्रीमंत सरगम संस्थान के शशांक मिश्रा ने 'दुनिया वालों मुझे बता दो बेटी क्या संतान नहीं, बेटी को ठुकराने वाला वो इन्सान, इंसान नहीं' सुनाया। मीठी माथुर ने कहा 'पढ़ लिख बचवा कलमिया में जान बा' जैसे प्रेरक गीतों से बच्चों का मन मोह लिया। वहीं मीठी माथुर ने महिला स्वयं सहायता समूह की लाभकारी योजनाओं को नाटक के माध्यम से बच्चों को समझाया। अंकित कुमार ने कहा कि बच्चों के कल्याण के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला र...