मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पृथ्वी दिवस पर बुधवार को बीआरएबीयू के पीजी बॉटनी विभाग व कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया।इस दौरान बॉटनी विभाग के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम विज्ञान संकाय की डीन एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना कुमारी की देखरेख में हुआ। मौके पर प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. कादम्बिनी, डॉ. नीति किरण एवं डॉ. रितिका कुमारी मौजूद थीं। वहीं, आरबीबीएम कॉलेज में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने की। संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया। यह भी पढ़ें- "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" : पृथ्वी दिवस पर राजेन्द्र कॉलेज में ज्ञान और जा...