नुक्कड़ नाटक कर नशा छोड़ने का संदेश
धनबाद, जून 18 -- धनबाद। नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जीएनएम छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में मरीज और परिजन जुटे। छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए कितना घातक है तथा इससे दूर रहने का संदेश दिया। लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे की लत छोड़ने की अपील की गई। मौके पर डॉ डीके कुमार, डॉ विभूतिनाथ, डॉ सुमन समेत अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवाडीह चौक में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- नशा नहीं करने को लेकिन अभ्यर्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.