गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यायल में शुक्रवार को शुद्धिकरण नशा मुक्ति केंद्र ने एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 'नशा मुक्त भारत सप्ताह - विकसित भारत की पहचान' अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि कुलपति पूनम टंडन रहीं। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत द्वारा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन मरियम मजीद ने किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति अभियान का हुआ समापन, सम्मानित किए गये विद्यार्थी इस दौरान निदेशक पूनम सिंह, सह-निदेशक दुर्गेश सिंह 'चंचल...