मुंगेर, फरवरी 15 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। अंग नाट्य मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की दोपहर स्टेशन रोड स्थित पड़िया गांव के समीप नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने स्वच्छता, नशामुक्ति और जल संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया। कला निकेतन धनबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक जीवन शैली में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि, स्वच्छ रहकर ही निरोग जीवन संभव है। साथ ही नशा के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए बताया गया कि नशा स्वास्थ्य और परिवार दोनों के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। नाटक में जल संरक्षण का भी सशक्त संदेश दिया गया कि, पानी की एक-एक बूंद अनमोल है, इसलिए इसकी बर्बादी रोककर संचय करना चा...