सीवान, अप्रैल 4 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रगड़ टोला में 24 मार्च को दो भाई-बहन के आपसी झगड़े के दौरान पड़ोस की महिला मिंटू देवी का पलानी उजाड़ दिया गया। जब महिला ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोनों को टोका, तो वे भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे। महिला के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.