फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, सरसमल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि गेहूं की फसल में लस्टर लॉस के नाम पर किसानों से कोई कटौती न की जाए। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सरल होनी चाहिए, ताकि किसानों को परेशानी न हो। बैठक में फसल वेरिफिकेशन, गेट पास, लिफ्टिंग और भुगतान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी रोजाना मंडियों का निरीक्षण करें और किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान करें। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे सूखी फसल ही मंडी में लेकर आएं। यह भी पढ़ें- पलवल फसल उठान में प्रदेश में अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.