लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह फील्ड में सक्रिय नजर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे प्रशासनिक अमले को फील्ड उतार दिया। पूरे जिले में व्यापक स्तर पर निगरानी और मौके पर मुआयना कर रिपोर्ट संकलित कराई जा रही है। तहसील स्तर पर प्रशासनिक टीमें लगातार भ्रमणशील रहीं। गोला, पलिया, लखीमपुर, मितौली, धौरहरा, मोहम्मदी और निघासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया, किसानों से बातचीत की और मौके पर स्थिति को परखा। अफसरों ने मौके पर ही हालात का आकलन कर जरूरी निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने फील्ड से मिल रही सूचनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.