देहरादून, फरवरी 4 -- प्रेम नगर स्थित कैंट जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत प्रेम नगर खन्ना चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों और व्यापारियों को पानी का महत्व समझाया गया। नाटक में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य अजमत परवीन, यशपाल सिंह, नीरू जोशी, विक्की खन्ना, भूषण भाटिया, रवि भाटिया, प्रिया उपाध्याय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.