चाईबासा, अगस्त 7 -- गुवा, संवाददाता। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बड़बिल शाखा द्वारा गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महाभियान का भव्य आयोजन किया गया। दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग के तत्वावधान में आयोजित यह अभियान देशभर के 10,000 से अधिक केंद्रों पर एक साथ शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, सकारात्मक और योगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार पंडा (तहसीलदार, बड़बिल) ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नशामुक्त वातावरण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नुईया विद्यालय में 10...