नीहार मीरा स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों की मैंगो पार्टी
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़ । नीहार मीरा नेशनल सी से स्कूल में कक्षा पीजी से लेकर कक्षा दो तक के नन्हें मुन्ने बच्चों की मैंगो पार्टी आयोजित हुई। नन्हें मुन्नों को फलों के राजा आम की मीठी मीठी कहानियां और कविताएं सुनाई गई। नन्हें बच्चों ने आम राजा का वेष भी धारण किया और उनका हृदय मीठे मीठे आम खाकर अत्यंत प्रफुल्लित हो गया। प्रधानाचार्य कल्पलता चंद्रहास ने भी नन्हें मुन्नों को आम राजा से संबंधित किस्से सुनाए। इस अवसर पर झरना नीहार, डॉ गार्गी शर्मा, उप प्रधानाचार्य रीता शर्मा, जीतेश कुमार, नमिता सिंह, विदुषी सिंह एवं दिव्या शर्मा मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.