अयोध्या, अप्रैल 1 -- सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडितपुर के पास एक बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया गया है। बुधवार शाम परशुरामपुर निवासी संतोष कुमार अपनी बाइक से पत्नी, बहन और दो बेटे के साथ पंडितपुर से गुजर रहे थे। तभी अचानक बाइक से नील गाय टकरा गई। ग्राम सभा पंडितपुर के ग्राम प्रधान डब्बू पांडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री प्रभाकर सिंह और लाल जी शर्मा ने घायलों को सोहावल इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल संतोष कुमार, उनकी पत्नी, बहन और दोनों बेटों का प्राथमिक उपचार किया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.